{"_id":"648e0321e91a9ac3250ceed4","slug":"expectation-of-relief-from-heat-after-four-days-basti-news-c-207-1-sgkp1004-115-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार दिन बाद गर्मी से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार दिन बाद गर्मी से राहत के आसार
Sun, 18 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। चार दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 21 जून से लोगों को काफी राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि यह पूर्वानुमान चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की स्थितियों पर निर्भर करेगा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को जिले के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिनभर चलीं पश्चिमी हवाओं के कारण लू के थपेड़ों ने खूब परेशान किया। शाम होते-होत उमस और बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज वाली स्थिति पैदा कर दिया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि 21 जून से राहत की उम्मीद दिख रही है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय दिशा परिवर्तन नहीं करता है तो अनुमान से पहले भी गर्मी से राहत मिल सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
शहर से गांव तक कटौती ने नहीं मिल रही राहत
- बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। शहर में छह उपकेंद्रों के सहारे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। दिन में औसतन प्रति उपकेंद्र 13 बार कटौती हो रही है। विभाग इसे लोकल फाल्ट की समस्या बताकर कटौती से नकार रहा है। लेकिन मंगला महा कॉलोनी उपभोक्ता नीलांबर, पुरानी बस्ती के दिनेश बताते हैं कि कटौती और लो वोल्टेज दोनों से परेशान हो रही है। बताते हैं शाम छह बजे के बाद वोल्टेज में उतार चढ़ाव भी हो रहा है। दूसरी ओर पश्चिमी हवा की गति तेज होने के कारण ग्रामीणों क्षेत्रों को दिनभर कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उपभोक्ता चिलचिलाती गर्मी में परेशान हो रहे हैं। अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि खपत बढ़ने के कारण फाल्ट की समस्याएं अधिक आ रही हैं। सपी फाल्ट समय से ठीक कराए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --