फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Even assistant billing is not able to stop the problem

Basti News: असिस्टेंट बिलिंग भी नहीं रोक पा रही गड़बड़ी

Sat, 14 Sep 2024 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Even assistant billing is not able to stop the problem
- खामियां सुधार कराने रोज पहुंच रहे सौ से अधिक बिजली उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली बिल में गड़बड़ी के मामलों में सुधार नहीं हो पा रहा है। मीटर रीडरों व अभियंताओं की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ता बिजली बिल सही कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। असिस्टेंट बिलिंग भी बिजली बिल में गड़बड़ी नहीं रोक पा रही है।
जिले में विद्युत वितरण के चार खंड हैं। इन खंडों में विभिन्न भार के कुल करीब पांच लाख उपभोक्ता हैं। इन्हें समय से बिजली बिल उपलब्ध कराने के लिए वितरण खंडों में आउटसोर्स से मीटर रीडर रखे गए हैं। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल उपलब्ध हो जाता है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल नहीं मिलता है। गलत रीडिंग के कारण अधिक बिल भी आता है।
विज्ञापन

रीडर बिना स्थल पर गए ही रीडिंग डालकर बिल खारिज कर देते हैं। हालांकि, निगम ने समस्याओं को देखते हुए असिस्टेंट बिलिंग की शुरुआत की। असिस्टेंट बिलिंग में मीटर रीडरों के साथ संविदा लाइनमैनों की भी ड्यूटी लगाई गई है। फिर भी बिजली बिलों में गड़बड़ी के मामले नहीं थम रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन चारों वितरण खंडों में 100 से अधिक उपभोक्ता बिल में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed