{"_id":"66e5ca798998ce4c3e0ab80e","slug":"estimate-of-malviya-marg-readytender-process-will-start-from-next-week-basti-news-c-207-1-bst1001-123812-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मालवीय मार्ग का इस्टीमेट तैयार... अगले सप्ताह से शुरू होगी निविदा प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मालवीय मार्ग का इस्टीमेट तैयार... अगले सप्ताह से शुरू होगी निविदा प्रक्रिया
Sat, 14 Sep 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
मालवीय मार्ग गड्ढे में तब्दील।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.32 करोड़ की लागत से चमकाई जाएगी दो किमी लंबी सड़क
दीपावली से पहले चलने लायक बना दी जाएगी सड़क, बीडीए मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस थोड़े दिन और इंतजार कीजिए, मालवीय मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। बीडीए ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। दो किमी लंबी इस सड़क के नवीनीकरण के लिए इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह निविदा प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
बीडीए पहली बार सबसे बड़ी सड़क परियोजना पर कार्य शुरू करने की तैयारी में है। शहर की सबसे खस्ताहाल हो चुकी मालवीय मार्ग के नवीनीकरण पर 2.32 करोड़ रुपये बीडीए अवस्थापना निधि से खर्च करेगा। पिछले महीने प्राधिकरण की बैठक में इस सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। इसी के बाद से इस्टीमेट आदि तैयार करने में बीडीए के इंजीनियर जुट गए थे। अब इसे अंतिम रूप लगभग दिया जा चुका है।
बीडीए अब निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। अगले सप्ताह सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रकाशन की उम्मीद बढ़ गई है। लक्ष्य है कि दीपावली त्योहार से पहले इस सड़क को फिलहाल चलने लायक बना दिया जाए। इसके लिए प्रशासनिक मुस्तैदी बढ़ गई है। बीडीए सचिव/ एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस वजह से भी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में मातहतों ने मुस्तैदी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
...
नगर पालिका ने खड़े कर दिए थे हाथ
मालवीय मार्ग शहर की मुख्य सड़क के खस्ताहाल होने के नाते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इधर त्योहारों के सीजन में चहलकदमी बढ़ेगी तो इस मार्ग पर सुरक्षित चलना और कठिन हो जाएगा। दो साल से जर्जर सड़क की मरम्मत कराने से नगर पालिका ने पहले ही हाथ खड़े कर लिए हैं। इसके बाद बीडीए ने इस सड़क को चमकाने का बीड़ा उठाया।
...
11 मीटर है सड़क की चौड़ाई
मालवीय मार्ग शहर के फव्वारा तिराहे से शुरू होकर रोडवेज नेहरू तिराहा पर खत्म होता है। इस सड़क की लंबाई सवा दोे किमी है। जबकि चौड़ाई 11 मीटर है। सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का फुटपाथ है। 10 साल पहले नगर पालिका ने डिवाइडर के साथ इस सड़क का निर्माण कराया था। मगर, रखरखाव के अभाव में डिवाइडर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क और फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त होकर चलने लायक नहीं रह गए हैं। बीडीए अब सड़क के नवीनीकरण के साथ बीचोबीच नया डिवाइडर भी बनाएगा।
...
कोट
सड़क का इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएं।
-प्रतिपाल सिंह चौहान, सचिव बीडीए/एडीएम