{"_id":"67c35b60152276fcd204d58a","slug":"eo-wrote-a-letter-to-stop-illegal-construction-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132802-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध निर्माण रोकने के लिए ईओ ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध निर्माण रोकने के लिए ईओ ने लिखा पत्र
Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में नवीन सब्जी मंडी स्थल के पास बंजर भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण करने का मामला सामने आया है। अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य कर रहे लोगों के अलावा एसडीएम व गौर पुलिस को पत्र भेजकर निर्माण कार्य रोकने को कहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के आदिशक्ति नगर वार्ड में बभनान-गौर रोड के दक्षिण तरफ की भूमि सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज है। उस जमीन पर पूर्व में तत्कालीन जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने अवैध तरीके से हो रहे निर्माण को रोकवा कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। उस समय निर्माण रोक दिया गया था।
अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने पत्र में बताया है कि बंजर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। गौर-बभनान मार्ग पर स्थित जमीन की मौजूदा समय में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से ऐसे कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। ईओ कीर्ति सिंह ने बताया कि निर्माण कर रहे लोगों को नोटिस भेजा गया है।
उपजिलाधिकारी व गौर पुलिस को निर्माण कार्य रोकवाने के लिए पत्र भेजा गया है।