{"_id":"623b62614a917c6c6c27782b","slug":"entered-the-house-and-beat-up-the-family-members-people-blocked-the-road-basti-news-gkp4308464190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार वालों को पीटा, लोगों ने किया मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर परिवार वालों को पीटा, लोगों ने किया मार्ग जाम
विज्ञापन

वाल्टरगंज। जमीनी विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित देईपार चौराहे के समीप आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर पर धावा बोल दिया। घर के मुखिया के साथ ही घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इससे अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
आरोप है कि हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की। जिससे घर की महिलाओं, बच्चियों, बच्चों को भी चोटें लगीं। घटना से नाराज परिवारीजनों ने सड़क पर बांस बल्ली रखकर मार्ग जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक रास्ता जाम रहा। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। थोड़ी देर बाद पहुंचे, थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खाली कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष सोनहा राम कृष्ण मिश्र व तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी भी पहुंचे। तहसीलदार ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। मामले में देईपार निवासी बृज बहादुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र कुमार निवासी बांसापार सहित 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विजय कुमार को सौंपी गई है।