{"_id":"6572122ec8dcfd0b110c4a64","slug":"engineering-college-building-readyconstruction-of-residential-building-pending-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8041-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन तैयार... आवासीय भवन का निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन तैयार... आवासीय भवन का निर्माण लटका
Fri, 08 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-बस्ती फोरलेन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में वर्ष 2016 से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन तो तैयार हो चुका है, मगर आवासीय ब्लॉक बनना बाकी रह गया है। इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये की दरकार है।
जिले में 16 मई 2016 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व हर्रैया के विधायक राजकिशोर सिंह की पहल पर तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया गया था। 43.76 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस कॉलेज के संपूर्ण निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस) को दिया गया था। विभागीय अभियंताओं ने काम भी पूरे जोश-खरोस से शुरू कराया, लेकिन इसी बीच सूबे में दूसरी सरकार का गठन हो गया।
इसके बाद से शासन व रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के सहयोग से बनने वाले इस महत्वपूर्ण परियोजना की उपेक्षा शुरू हो गई। धीरे-धीरे भुगतान होता रहा और निर्माण कार्य भी उसी गति से चहता रहा। अब जाकर कॉलेज का भवन बनकर तैयार हुआ है। फिर भी आवासीय ब्लॉक अधूरा ही बन पाया है। इसके लिए अवशेष धन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी संसाधनों से लैस हुआ इंजीनियरिंग कॉलेज
सीएंडडीएस के साइट इंजीनियर जयप्रकाश यादव के अनुसार मुख्य भवन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा टाइप वन आवास व गर्ल्स हॉस्टेल का निर्माण भी लगभग पूरा होने वाला है। चहारदीवारी, ट्यूबवेल और वाटर हेड टैंक, टाइप एक, दो व तीन के आवासों के निर्माण को फाइनल टच दिया जा रहा है।
जल्द विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा भवन
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्य भवन व अन्य संसाधनों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। अवेशष धन के लिए पत्राचार किया गया है ताकि नए सत्र से पठन पाठन शुरू कर दिया जाए। आवासीय ब्लॉक तैयार होते ही विभाग को भवन स्थानांतरित कर दिया जाएगा।