{"_id":"63fb311db5daaf4cd7078d74","slug":"employment-exchange-basti-news-c-7-1-67625-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रम दे रहे रोजगार की गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रम दे रहे रोजगार की गारंटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तकनीकी शिक्षा के जमाने में युवा रोजगार के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते। कौशल विकास मिशन के तहत केंद्र सरकार की तरफ से संचालित शॉर्ट टर्म कोर्स युवाओं को लुभा रहे हैं। इसमें प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली रोजगार की गारंटी और उचित मानदेय युवाओं को पसंद आ रहे हैं।
केंद्र सरकार आधुनिक जरूरतों के हिसाब से तमाम शॉर्ट-टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत संचालित कर रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकतम तीन माह की अवधि के होते हैं। इनमें निशुल्क प्रशिक्षण के बाद युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी दी जाती है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक जयशंकर मिश्रा बताते हैं कि कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन आदि ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निजी कंपनियों में उन्हें शुरुआती दौर में 12 से 18 हजार रुपये आसानी से मिल जाते हैं। बताते हैं कि दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा, गुजरात, बेंगलुरु में प्रशिक्षुओं की मांग अधिक है। प्रशिक्षण शुरू होते ही कंपनियों की मांग आने लगती है। केंद्र की तरफ से वर्ष 2018 से अब तक करीब 2,500 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया जा चुका है। सभी में 30-30 सीटें हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक करीब 395 युवाओं को रोजगार मिल चुका है।