{"_id":"6855bdfeaba91f4b9502cc3a","slug":"emphasis-on-coordinated-campaign-for-communicable-disease-control-basti-news-c-207-1-bst1001-138672-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए समन्वित अभियान पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए समन्वित अभियान पर जोर
Sat, 21 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को स्टेट सर्विलांस अफसर ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अफसरों से तैयारियों का जायजा लिया। विभागों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी हिदायत दी।
स्टेट सर्विलांस अफसर विकास नंदू ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम हर घर जाकर क्षय रोग से संभावित रोगियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगी। ऐसे किसी मरीज की जानकारी होते ही ब्लाॅक मुख्यालय पर सूचना दी जाएगी।
इस दौरान बुखार रोगियों की संख्या आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस) और क्षय रोगियों के लक्षण, कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। ऐसे मकान एवं स्थल भी चिह्नित होंगे जहां मच्छरों के प्रजनन की संभावना अधिक रहती है। स्वास्थ्य विभाग इन रोगों की रोकथाम के लिए नगर निकाय के सभी ईओ और डीपीआरओ से समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करेगा। इस दौरान खुले नालियों को ढकने के साथ ही कचरों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
हैंडपंपों के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बंद कराया जाएगा। अपशिष्ट जल निकासी के लिए सोक पिट का निर्माण कराया जाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग इस अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशिक्षण देकर कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की सूची तैयार कराकर निर्धारित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराए। सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीआईओ डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहे।