फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Emphasis on adopting a healthy lifestyle through Ayurveda and Yoga

Basti News: आयुर्वेद और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जाेर

Wed, 18 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on adopting a healthy lifestyle through Ayurveda and Yoga
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में आरोग्य भारती की तरफ से आयुर्वेद, योग और हमारा स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी हुई। आयुर्वेद और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे की पूर्व डीआरएम आसमा सिंह ने की। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ वीके श्रीवास्तव ने योग और आयुर्वेद के समन्वय से रोगमुक्त जीवन जीने के उपायों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संस्था के पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ. संग्राम सिंह एवं प्रान्त सचिव डॉ दीपक सिंह ने जानकारी दी। जिला संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार, दिनचर्या और ऋतुचर्या के पालन से न केवल अनेक रोगों से बचाव संभव है, बल्कि व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जी सकता है। योगाचार्या सन्नो दूबे ने योगाभ्यास कराया। इसके लाभ भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में कॉलेज के छात्राओं ने भी योग और स्वास्थ्य को केवल शारीरिक व्यायाम या औषधि पद्धति न मानकर एक संपूर्ण जीवन पद्धति के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ आनंद विहारी एवं मनीष राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. ज्वाला प्रसाद, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, डॉ शक्ति सिंह, प्रीतम गुप्ता, निरंकुश शुक्ला, आदित्य नारायण, सन्नो दूबे, दीपिका पांडेय, अनीता चौधरी, राशि श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा अग्रवाल, आयुर्वेद विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed