{"_id":"5f05f60a8ebc3e63906f1024","slug":"electricity-supply-of-rural-area-stumbling-in-rain-basti-news-gkp357446746","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लड़खड़ाई ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में लड़खड़ाई ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में लड़खड़ाई ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति
महादेवा (बस्ती)। मुंडेरवा मार्ग पर 11 हजार लाइन का खंभा महीनेभर से लटका हुआ है। इससे बेखबर विभागीय अधिकारी इसी लाइन से आपूर्ति दे रहे हैं। बारिश में खंभा नीचे की ओर झुक रहा है। लाइन खेत के बीच से होकर गुजरती है। आजकल आसपास के करीब 50 बीघे खेत में पानी भरा है।
लटकता खंभा बारिश में कभी भी जमींदोज हो सकता है। इस बाबत उपखंड अधिकारी राजिक राम ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जांच करवाकर कार्रवाई कराने की बात कही। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार देईसाड़ उपकेंद्र से बानपुर व बनकटी दो फीडर संचालित किए जा रहे हैं। दिनभर बिजली कटौती के कारण ग्रामीण परेशान हैं।
18 घंटे के रोस्टर के सापेक्ष उपभोक्ताओं को बमुश्किल दा घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। सजहरा गांव में कई हफ्ते से खराब ट्रांसफॉर्मर अब तक बदला नहीं जा सका है। प्रभारी अवर अभियंता विद्यासागर मद्धेशिया ने बताया कि पैनल पुराना हो चुका है। इससे सप्लाई बार-बार ट्रिप हो रही है। ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बदलने का काम कार्यदायी संस्था का है।