फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electricity bill counters opened after four days, consumers gathered

Basti News: चार दिनों बाद खुले बिजली बिल के काउंटर, उमड़े उपभोक्ता

Sat, 12 Aug 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill counters opened after four days, consumers gathered
बिलिंग प्रणाली के एकीकरण के चलते 10 अगस्त तक बंद रहे काउंटर
विज्ञापन


- बिल सुधार व संशोधन के लिए भी पहुंचे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। बिजली बिलिंग प्रणाली के एकीकरण के चलते जिले में चार दिनों तक उपभोक्ताओं से जुड़े मामलों के कामकाज ठप रहे। चार दिनों बाद शुक्रवार से बिल जमा काउंटर खुले तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता भुगतान करने पहुंचे। जिससे विभाग को करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

बिजली विभाग में उपभोक्ताओं से जुडे ज्यादातर कार्य ऑनलाइन संपादित किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से जुड़े विभागीय कार्यों का पोर्टल सात से 10 अगस्त तक अपडेट किया जा रहा था। जिस कारण उपभोक्ताओं से जुड़े कार्य चार दिनों तक बाधित रहे। पोर्टल अपडेट होने के चलते बिल निर्गत करने, इसमें सुधार, संशोधन व भुगतान बाधित रहा। इसी कारण बिल जमा काउंटर भी बंद कर दिए गए थे। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल अपडेट किया जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम से पोर्टल ठीक हो गया है। अब उपभोक्ता अपना काम करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed