फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Electrician's dead body found hanging inside his house

Basti News: बिजली मिस्त्री का घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Electrician's dead body found hanging inside his house
कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार सुबह तीन दिनों से बंद घर में बिजली मिस्त्री का शव फंदे से लटका मिला। तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और सूचना परिजनों को दी। दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर गए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने प्रदीप शर्मा (33) पुत्र बाबूलाल के शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी प्रदीप शर्मा बिजली मैकेनिक का काम करता था। वह पत्नी व दो बच्चों को लेकर पिता बाबूलाल से अलग रहता था। गांव के चौराहे पर उसके पिता बाबूलाल ने आटा चक्की खोल रखा है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले प्रदीप की पत्नी बच्चों के साथ गौरा गनेशपुर स्थित अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिनों से प्रदीप की बाइक दौलतपुर चौराहे पर खड़ी थी। लोगों ने समझा कि वह कहीं बाहर गया होगा। सोमवार को उसके घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया तो अंदर फंदे से उसका शव लटक रहा था। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। कोतवाल विजय दुबे का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आएगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed