फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elected delegates... hustle and bustle seen on sugarcane committees

Basti News: चुने गए डेलीगेट... गन्ना समितियों पर दिखी गहमागहमी

Fri, 04 Oct 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Elected delegates... hustle and bustle seen on sugarcane committees
सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत पर डेली गेट का हुआ चुनाव।
बभनान में दो प्रत्याशियों का मत बराबर मिलने पर पर्ची निकाल कर परिणाम घोषित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के विभिन्न गन्ना समितियों पर बृहस्पतिवार को डेलीगेट का चुनाव कराया गया। इस दौरान समितियों पर सदस्यों की भीड़ जुटी रही। कुछ डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए तो कुछ पदों पर चुनाव कराना पड़ा। बाद में मतगणना के समय एक- एक मतों की गिनती के समय डेलीगेट प्रत्याशी मुस्तैद रहे।
बभनान संवाद के अनुसार गन्ना समिति पर 89 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। दो प्रत्याशियों का मत बराबर मिलने पर पर्ची निकाल कर परिणाम घोषित किया गया। सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। 6509 मतदाताओं को 558 डेलीगेट चुने जाने थे। इसमें 428 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुल 517 डेलीगेट निर्वाचित हो चुके हैं। 41 डेलीगेट पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन

इन पदों के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। मरैचा बूथ पर प्रत्याशी रामतौल व लक्ष्मी प्रसाद को बराबर मत मिले। चुनाव अधिकारी ने पर्ची निकाल कर लक्ष्मी प्रसाद को विजयी घोषित किया। गोपीनाथपुर बूथ पर भी प्रत्याशी शिव दुलारी व रामशंकर को बराबर मत मिले। यहां पर्ची से फैसला हुआ। शिव दुलारी विजयी घोषित हुईं। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार, सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र, एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय सहित बड़ी संख्या पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत संवाद के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत मे गहमागहमी के बीच 439 डेलीगेट में से 41 पदों के लिए मतदान कराया गया। मतदान स्थल बाल्मीकि इंटर कॉलेज में चुनाव अधिकारी बीडीओ बनकटी दुर्गा दत्त की देखरेख में 11 बूथों पर मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
टिनिच संवाद के अनुसार मतदान प्रक्रिया से टिनिच समिति पर 21 डेलीगेट विजयी घोषित किए गए। पंडित जवाहरलाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज में मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी आलोक पंकज ने बताया 21 डेलीगेट मतदान प्रक्रिया से चुने गए हैं।

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, मुंडेरवा में हुए 17 डेलीगेट प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। यहां 581 पदों में से 462 डेलीगेट के लिए चुनाव होने थे। 445 डेलीगेट निर्विरोध निवार्चित किए गए हैं। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार चुनाव अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि गोविंद नगर समिति क्षेत्र में 485 डेलीगेट पद हैं। इसमें 477 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आठ डेलीगेट का निर्वाचन मतदान प्रक्रिया के आधार पर हुआ है। चुनाव को लेकर समितियों पर बड़ी संख्या पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed