फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly people are getting affected by the changing weather... they are losing their breath

Basti News: बदलते मौसम की चपेट में आ रहे बुजुर्ग...फूल रहा दम

Sat, 28 Mar 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are getting affected by the changing weather... they are losing their breath
जिला अस्पताल में ओपीडी में​ चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे मरीज संवाद - फोटो : 1
बस्ती। जिला अस्पताल में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में पिछले एक माह से वृद्धि दर्ज हो रही है। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में ओपीडी अक्सर हजार पार जा रही है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. शैलेश कुमार का कहना है कि, मौसम के चलते सांस फूलना, खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बदलते मौसम, बढ़ते वायु प्रदूषण और धूल के कारण इस प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वह जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। बताया कि लोग बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतें, धूल और प्रदूषण से बचें और किसी भी प्रकार की सांस संबंधी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने बताया कि अमूमन मार्च में सांस की बीमारी बेहद कम आते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से सांस के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इसमें लोग लापरवाही बरत रहे हैं। आइसक्रीम न खाएं। ठंडा पानी भी न पीएं। छोटे बच्चों में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत आ रही है, ऐसे बच्चों को भाप दिलवाया जा रहा है। सर्दी-जुकाम वाले मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। चिल्ड्रेन वार्ड में 24 बेड पर 16 मरीज भर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईसीयू में तेज बुखार के पांच बच्चे भर्ती किए गए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक ही चली, ऐसे में सिर्फ 415 मरीजों को ही परामर्श मिल पाया। वहीं, जिला महिला अस्पताल में भी दिन में 12 बजे तक ओपीडी चलने से मरीजों को परेशानी हुई।
कोट
ओपीडी 12 बजे तक चली, अधिकांश मरीजों की जांच कराकर दवाएं दी गई। डॉक्टर और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed