{"_id":"6463d29a448e1cbaac0f3964","slug":"elderly-death-in-suspicious-circumstances-basti-news-c-7-1-170052-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
Wed, 17 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती) नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कूरहापट्टी पृथी में 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर फोरेंसिक टीम व नगर पुलिस मौके पहुंच गयी।जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कूरहापट्टी पृथी निवासी ओमकार नाथ पांडेय पिछले बीस वर्षों से गांव के ही राम विलास गुप्ता के घर पर रहते थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई रुद्र नाथ पांडेय ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।