{"_id":"66ccdefaada62a8d640a8086","slug":"e-library-app-will-help-in-competitive-examinations-basti-news-c-207-1-sgkp1003-122690-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ई-लाइब्रेरी एप प्रतियोगी परीक्षाओं में निभाएगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ई-लाइब्रेरी एप प्रतियोगी परीक्षाओं में निभाएगा साथ
Tue, 27 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को किताबे खरीदने व सुरक्षित रखने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पुस्तकों को खरीदने व उन्हें सुरक्षित रखने की परेशानी से निजात मिलेगी। अब एक क्लिक पर मोबाइल एप पर पाठ्यक्रम के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें सामने होंगी। विद्यार्थी मोबाइल पर अपनी जरूरत के अनुसार पुस्तकों की ई-लाइब्रेरी बना सकेंगे।
जिले में 401 विद्यालय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित होते है। इसमें 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त व 308 मान्यता प्राप्त हैं। यहां पंजीकृत विद्यार्थियों को ऑफलाइन के साथ लाइब्रेरी पोर्टल के जरिये शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। पोर्टल पर पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी से जुड़ीं व अन्य सामान्य ज्ञान व ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध होंगी।
विद्यार्थी अपने मोबाइल पर एप की मदद से ई-लाइब्रेरी में अपना एकाउंट बना सकेंगे। इस अकाउंट पर पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों के संग्रह को लोड कर अपना पुस्तकालय तैयार करने की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों के आसानी के लिए ई-लाइब्रेरी पोर्टल प्रज्ञान लांच किया है।
विज्ञापन
पोर्टल पर ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री, केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का लाभ दिया जाएगा। ई-पुस्तकालय पर उपलब्ध पुस्तकों का भी संग्रह होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भी विद्यालयों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।
...
कोट
ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी। कई बार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर किताबें नहीं मिलने से परेशानी होती थी। विद्यार्थी स्मार्ट फोन पर एप की मदद से अपनी जरूरत के अनुसार पुस्तक का संग्रह ई-लाइब्रेरी से कर सकेंगे।
-जगदीश प्रसाद शुक्ला, डीआईओएस