फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to bad weather, diarrhea attack on children

Basti News: मौसम की मार, बच्चों पर डायरिया का वार

Wed, 10 Apr 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to bad weather, diarrhea attack on children
अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन






चिकित्सक दे रहे खानपान में सावधानी बरतने की सलाह



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में पेट में संक्रमण से बचाव के लिए खानपान में सावधानी बरतें। साफ-सफाई का ध्यान रखें।

इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम व डायरिया से पीड़ित मरीज ज्यादा हैं। बच्चों पर मौसम की मार ज्यादा पड़ रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे है। मंगलवार को ओपीडी में करीब 100 बच्चे आए। इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। बाकी को वायरल बुखार, जुकाम, खांसी व अन्य बीमारी थी। उन्होंने बताया पेट में संक्रमण की वजह से उल्टी-दस्त होते हैं।
विज्ञापन

एसआईसी डॉ. विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि मंगलवार को 900 से ज्यादा मरीज आए। इनमें वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द आदि के मरीज ज्यादा रहे। उन्होंने बताया तेज धूप में बचाव करें और खानपान का ध्यान रखें। बाजार में बनी चीजों का सेवन करने से बचें। अस्पताल में उपचार के लिए दवाएं पर्याप्त उपलब्ध हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




...

ये बरतें सावधानी
- बाजार में बनी चीजों को खाने से परहेज करें।

- कटे हुए फलों का सेवन न करें।

- तली-भुनी चीजें ज्यादा न खाएं।

-घर से बाहर निकलते समय तेज धूप से बचाव करें।

- साफ-सफाई का ध्यान रखे।

- खाना बनाते समय, खाना खाने से पहले हाथों को धो लें।

- ताजा बना खाना खाएं, बांसी भोजन करने से बचें।

- उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed