फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dreaded langur caught and became synonymous with terror

Basti News: पकड़ा गया आतंक का पर्याय बना खूंखार लंगूर

Sun, 24 Nov 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dreaded langur caught and became synonymous with terror
महादेवा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने बंदर को मंकी कैचरों ने पकड़ लिया। संवाद
- सदर ब्लाॅक के ठेकनापार गांव में घेरकर मंकी कैचरों ने पकड़ा
विज्ञापन

- दो महीने में 50 से ज्यादा लोगों पर हमला कर चुका है
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। दो महीने से मुंडेरवा-महादेवा क्षेत्र में ग्रामीणों लिए खौफ का पर्याय बने लंगूर को आखिरकार पकड़ लिया गया। मंकी कैचर टीम ने सुबह से पीछा करते हुए उसे जाल में फंसाया। लंगूर पकड़ने वालों का कहना है कि इसे वे कैंपियरगंज जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है। बता दें कि इस लंगूर ने बनकटी, महादेवा, मुंडेरवा व लालगंज क्षेत्र के 50 गांवों में आतंक फैला रखा था, और 50 से ज्यादा लोगों को वह घायल कर चुका है।

क्षेत्र के ओरई गांव के फौजी दीपक मौर्य छुट्टी लेकर आए थे। तीन दिन पहले फौजी तथा उनकी भाभी को लंगूर ने काट लिया था। उसी दिन गांव के ही गुरु लाल सहाय श्रीवास्तव एवं नंद उपाध्याय को भी काटा। इस घटना के बाद पूरे गांव के लोगों ने चंदा लगाकर मंकी कैचर बुलवाया। मुजहना निवासी मोहम्मद अली और मोहम्मद उल्ला शनिवार को गांव पहुंचे। सुबह से शाम तक लंगूर की घेराबंदी करते रहे। आखिरकार सदर ब्लाॅक के ठेकनापार गांव में उसे घेर लिया, जिसके बाद जाल से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

मोहम्मद अली और मोहम्मद उल्ला ने बताया कि लंगूर को कैंपियरगंज के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed