{"_id":"6611a2d7fd4e7a2da20d0096","slug":"drainage-system-high-mast-light-facility-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114406-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ड्रेनेज सिस्टम, हाई मास्ट लाइट की सुविधा से लैस होगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ड्रेनेज सिस्टम, हाई मास्ट लाइट की सुविधा से लैस होगा स्टेडियम
Sun, 07 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
- स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए शासन से मिली स्वीकृति
- अब बारिश में नहीं बाधित होगा प्रशिक्षण, लगेंगे ड्रेनेज सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय स्पोट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार की स्वीकृति शासन ने दिया है। इसे आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा जाएगा। पानी निकासी के लिए स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम लगाने के साथ ही मैदान को भी ऊंचा किया जाएगा ताकि बारिश में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित न हो।
उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में स्टेडियम में पानी भर जाता है। इससे खेलों के प्रशिक्षण व प्रतियोगिताएं आदि बंद हो जाती हैं। पानी निकाली के लिए ड्रेनज सिस्टम न होना और मैदान गहरा होने के चलते ऐसा हर साल होता है। मैदान में मिट्टी की पटाई कर इसे ऊंचा करने की मांग खिलाड़ी लंबे समय से कर रहे हैं।
खेल विभाग भी जीर्णोद्धार को लेकर लगातार प्रयास करता रहा। परिणाम स्वरुप शासन ने जीर्णोद्धार पर स्वीकृति देते हुए करीब 4.23 करोड़ रुपये की धनराशि दिया है। इससे स्टेडियम में बाउंड्रीवाल, ड्रेनेज, मैदान, पवेलियन, वाकर्स पथ, चेंज रूम, बहुउद्देश्यीय हॉल, पानी आपूर्ति व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
...
रात में खेलने व अभ्यास करने की होगी व्यवस्था
स्टेडियम रात में खेलने व अभ्यास करने की व्यवस्था होगी। अभी तक दिन ढलने के बाद स्टेडियम में खेल गतिविधियां ठप हो जाती थीं। जिसका प्रमुख कारण था कि मैदान पर हाई मास्ट लाइट का इंतजाम न होना। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि शासन से मिले बजट से स्टेडियम को आधुनिक जरूरत के हिसाब से तैयार कराया जाएगा। रात में खेलने की व्यवस्था को लिए हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।