फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. Ram Krishna honored with Sahitya Gaurav Award

Basti News: साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. राम कृष्ण

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ram Krishna honored with Sahitya Gaurav Award
बस्ती । राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश की तरफ से वरिष्ठ कवि डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ के साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
विज्ञापन

पांच दशक से साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और ‘चाशनी’ से लेकर ‘किसी की दिवाली किसी का दिवाला’, विलाप खण्ड काव्य, ‘हम तो केवल आदमी है’, ‘सच का दस्तावेज’ आदि कृतियों के रचयिता डॉ. जगमग कृत चाशनी का अब तक छह संस्करण प्रकाशित हो चुका है।
विज्ञापन

प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि डाॅ. जगमग ने जहां स्वयं अनेकों कृतियां समाज को दिया वहीं वे पूर्वांचल में समर्थ कवियों की पीढ़ी तैयार कर रहे हैं। चाशनी अनूठी कृति है जिसकी उपयोगिता सदैव बनी रहेगी। सम्मान से अभिभूत डाॅ. जगमग ने कहा कि उन्होंने जिस तरह से जीवन को देखा उसे शब्दों में उतार दिया, यह क्रम अनवरत जारी है। पुरस्कारों से और बेहतर सृजन की क्षमता मिलती है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक’, विनोद कुमार उपाध्याय, डाॅ. त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, बीके मिश्र, डाॅ. अफजल हुसेन ‘अफजल’, पेशकार मिश्र, अर्चना श्रीवास्तव, दीपक सिंह प्रेमी आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed