फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DPM and Urban Health Coordinator saw the reality of urban PHC.

Basti News: डीपीएम व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर ने नगरीय पीएचसी की देखी हकीकत

Mon, 17 Nov 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
DPM and Urban Health Coordinator saw the reality of urban PHC.
नगरीय पीएचसी बरदहिया में अ​भिलेख देखते डीपीएम राकेश पांडये व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर स​च्चिदानं
बस्ती। शहर में संचालित दो नगरीय पीएचसी में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांचने के लिए रविवार को डीपीएम राकेश पांडेय और अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई खामियां मिली और सुधार के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक ने सबसे पहले पीएचसी नरहरिया का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले की हकीकत देखी। इसके अलावा पैथालॉजी में जांच और रसायन की उपलब्धता देखी। लैब में जांच संबंधी सुविधाएं कम थीं। इंडेंट करके रसायन और अन्य उपकरण मंगवाने के लिए कहा गया। औषधि और अभिलेख का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह से जानकारी ली। फार्मासिस्ट को दवा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद पीएचसी बरदहिया का निरीक्षण किया। यहां आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला की हकीकत देखी। चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रावती कुमारी से जानकारी ली। बताया गया कि सर्दी-जुकाम और गले में खराश के मरीज अधिक आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लैब में ब्लड जांच और औषधि की उपलब्धता और अभिलेख देखे। कई अभिलेख अपूर्ण मिले, जिसे पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। साफ-सफाई की सुविधा देखी। यहां अस्पताल के सामने जल भराव पाया गया। फार्मासिस्ट से दवा उपलब्धता की जानकारी ली। इस पर संबंधित से सुधार के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed