फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dowry harassment case filed against five

Basti News: पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against five

विज्ञापन
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक महिला ने अपने पति सहित सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। गांव की सुनीता शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके पति वीरेंद्र शर्मा, सास कमलावती, ससुर त्रियुगी, देवर सुरेंद्र और ननद पूजा उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस पंजीकृत कर जांच के लिए उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव को सौंप दिया है। संवाद

मारपीट की दो घटनाओं में केस

बस्ती। शहर कोतवाली के संतपुर गदहाखोर में विवादित जमीन पर मकान निर्माण कराने को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी मोहल्ले के रमेश तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुलहनामा के बाद विपक्षी ने निर्माण कार्य कराया। मना करने पर बेटे को मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने आरोपी सर्वेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।संवाद
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। भुसुड़ी उर्फ रायनगर निवासी आरती देवी ने आरोप लगाया कि उनके विपक्षियों ने 16 जून को पुराने भूमि विवाद को लेकर उन्हें धमकाया, अपशब्द कहे और मारपीट की। आरती देवी के अनुसार, आरोपियों ने उनके घर में डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की और दरवाजा तोड़कर सामान को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में वह बेहोश हो गईं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नीलम, रमाकांत, जितेंद्र और मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति रखकर कब्जा करने के आरोप में केस

बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने बरडाड़ में मूर्ति रखकर कब्जा करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। कुरियार निवासी आशाराम चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने बरडाड़ में दस हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया है। आरोप है कि उसी जमीन पर विपक्षी मूर्ति रखकर कब्जा कर लिया। जब इस बारे में पूछा तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने बरडाड़ निवासी बाबूलाल उर्फ गंगू व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।संवाद

तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल लालगंज के पाकरडाड़ निवासी विशाल सोनी, प्रदीप सोनी और पगार खास निवासी पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।संवाद


बाइक की टक्कर से बालक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी गांव के पास दशहरा मेला देखने आया 10 वर्षीय बालक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 7 बजे अंश (10 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत सोनकर निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी बहादुरपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed