फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Doubt on quality of injection

Basti News: इंजेक्शन की गुणवत्ता पर संदेह... प्रयोगशाला वाराणसी की रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 28 Jul 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Doubt on quality of injection
महिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ थी गई 55 प्रसूताओं की हालत
विज्ञापन

सिर्फ इंजेक्शन की गुणवत्ता परखने की हुई पहल, अन्य पहलुओं पर नहीं मिली अधिकारियों को गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेेंसी
बस्ती। जिला महिला अस्पताल का प्रकरण डायग्नोस्टिक प्रयोगशाला वाराणसी की रिपोर्ट आने तक ठहर गया है। इससे इतर अन्य किसी पहलू पर जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों को भी प्रयोग में लाए गए एंटीबायोटिक इंजेक्शन की गुणवत्ता पर संदेह है। इसलिए प्रसूताओं की हालत बिगड़ने के तुरंत बाद अस्पताल में उपलब्ध संबंधित इंजेक्शन की सैंपुलिंग कराई गई। अगले दिन औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार खुद नमूने के साथ वाराणसी प्रयोगशाला पहुंचे। इसे जमा कर वह लौट भी आए हैं। अब विभाग प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहा है।
महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात दस बजे के बाद ऑपरेशन से डिलीवरी कराने वाली प्रसूताओं की इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बचाव कार्य में उतरना पड़ा। हालांकि एक-दो घंटे अफरा-तफरी मचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। लेकिन, इसकी वजह 48 घंटे बीतने के बाद भी विभाग स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम एवं अन्य आला अधिकारियों के सामने सरकारी आपूर्ति की जिस सेफ्रट्रिएक्जोन एंटीबायोटिक इंजेक्शन का प्रसूताओं पर उपयोग की बात सामने आई थी, विभाग उसी की गुणवत्ता पर संदेह करके रह गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अस्पताल में उपलब्ध संबंधित इंजेक्शन को तत्काल प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी के बाद यह प्रकरण शांत हो गया। इसके अलावा किसी तरह की जांच टीम नहीं गठित हुई। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे के अनुसार घटना के तत्काल बाद प्रत्येक पहलू पर जांच की गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ नर्स ने निर्धारित डोज के अनुरूप ही प्रसूताओं को इंजेक्शन दिया था। इसकी आपूर्ति कारपोरेशन ड्रग वेयर हाउस लखनऊ से एक सप्ताह पहले ही कराई गई थी। इसकी एक्सपायरी भी खत्म नहीं हुुई थी। फिलहाल प्रथम दृष्टया स्टॉफ की लापरवाही सामने नहीं आई है। कुल मिलाकर इंजेक्शन की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मरीजों के बेड तक नहीं पहुंचा था सील बंद इंजेक्शन
आरोप है कि जिस एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद मरीजों की हालत बिगड़ी वह सील बंद उनके पास तक नहीं पहुंचा था। स्टॉफ रूम में पाउडर फार्म के इस इंजेक्शन कोे डायलूट कर तैयार किया गया। इसके बाद सिरिंज में भरकर महिला स्टॉफ मरीजों के पास पहुंची। विगो के जरिये मरीजों को इंजेक्शन लगाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक सुभाष ने बताया कि इंजेक्शन तैयार करने में समय लगता है। इसलिए इसे पहले तैयार किया जाता, तब मरीजों को लगाया जाता है।
..
सप्ताह भर में आ जाएगी रिपोर्ट
एंटीबायोटिक इंजेक्शन की गुणवत्ता रिपोर्ट सप्ताह भर के भीतर पहुंचने की उम्मीद है। औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि वह खुद शुक्रवार को नमूने लेकर वाराणसी लैब पहुंचे थे। चूंकि जांच में 4 से 5 दिन का समय लगता है इसलिए इसे जमा कर वह लौट आए हैं। अधिकतम एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिल जाएगी। स्थानीय स्तर की जांच में दवा की एक्सपायरी नहीं मिली है।

...
यह था प्रकरण
महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात ऑपरेशन से डिलीवरी कराने वाली प्रसूताओं को एंटीबायोटिक इंजेक्शन का डोज दिया गया। इसके कुछ ही देर यहां भर्ती 70 में से 55 प्रसूताओं की हालत बिगड़ गई। कंपकंपी के साथ उन्हें तेज बुखार आ गया। इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। डीएम, सीएमओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। चिकित्सीय टीम ने प्रभावित मरीजों का तत्काल इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद मरीजों की हालत सामान्य हुई।
...
कोट
संबंधित एंटीबायोटिक इंजेक्शन का नमूना वाराणसी लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इसकी गुणवत्ता की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
-डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed