फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Double decker buses parked at toll plaza, passengers arriving

Basti News: हाईवे बना हब... टोल प्लाजा पर खड़ी हो रहीं डबल डेकर बसें, पहुंच रहे यात्री

Thu, 28 Mar 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Double decker buses parked at toll plaza, passengers arriving
परदेश लौटने की शुरू हुई तैयारी, बुधवार से निकलने लगे लोग
विज्ञापन

बस अड्डे से आगे ट्रैवल एजेंसियां, करा रहीं मुंबई-दिल्ली तक की यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यात्रियों के लिए हाईवे हब बन गया है। मड़वानगर टोल प्लाजा पर ट्रैवल एजेंसियों की डबल डेकर वातानुकूलित बसों का ठहराव हो रहा है। इन बसों से मुंबई-दिल्ली आदि महानगरों की यात्रा कराई जा रही है। होली की छुट्टी खत्म होते ही बुधवार से परदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। होली के अगले दिन से ही महानगर जाने वाले यात्रियों की हलचल हाईवे पर बढ़ गई है। यात्रियों का दबाव बृहस्पतिवार से और बढ़ जाएगा।
रोडवेज बस की सेवा से ट्रैवल एजेंसियां कहीं आगे हैं। दिल्ली और मुंबई तक की यात्रा के लिए इन बसों में केबिन सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। इसमें सोते हुए लोग यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा बैठकर यात्रा करने के लिए चेयर कार सीट भी उपलब्ध है। इस वजह से महंगे किराए के बावजूद यात्री इन बसों से सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में जगह न होने और सरकारी बसों की दशा दयनीय होने के चलते त्योहार के सीजन में लांग रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों की चांदी हो गई है। इन बसों के इंतजार में ज्यादातर यात्री हाईवे पर एकत्र हो रहे हैं। शाम चार बजने के बाद से प्राइवेट बसों का ठहराव अधिक हो रहा है। रात दस बजे तक हाईवे के टोल प्लाजा पर यात्री बैठाने का सिलसिला जारी है। ज्यादातर बसें गोरखपुर- दिल्ली रूट पर चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से दस की संख्या में यह बसें यात्रियों से भरकर दिल्ली के लिए प्रतिदिन कूच कर रही हैं। इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग कीसुविधा दी जा रही है। ताकि यात्रियों को सीट के लिए सांसत न झेलनी पड़े। इस वजह से भी यात्रियों का रुझान इन बसों में ज्यादा है।
...
दिल्ली रूट पर रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या
होली के बाद परदेश लौटने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम भी तत्पर हो गया है। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। छह की जगह अब 12 बसें चलाई जा रही हैं। हालांकि, सामान्य बसों के संचालन होने से यात्री इन्हें पसंद नहीं कर रहे है। दिल्ली तक दो तरह की सामान्य बसें चलाई जा रही हैं। इनमें बस्ती वाया बरेली होकर दिल्ली तक का किराया प्रति व्यक्ति 1128 रुपये हैं। जबकि बस्ती से वाया एक्सप्रेस दिल्ली तक का किराया 1182 रुपये हैं। इन बसों में एसी, चेयरकार और केबिन की सुविधा नहीं है।
...
ट्रेन जैसी सुविधा, 3500 किराया
ट्रैवल एजेंसियों की डबल डेकर बसों में बस्ती से दिल्ली तक प्रति केबिन 3500 रुपये किराया वसूल किया जा रहा है। जबकि चेयरकार सिंगल सीट का किराया 1800 से 2000 रुपये है। इन बसों में लग्जरी सीट, एसी के अलावा वाॅशरूम तक की सुविधा है। इसके अलावा निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचाया भी जा रहा है। इस वजह से यात्री महंगे किराया अदाकर सफर इन बसों से पूरा कर रहे हैं।
...
आज से बढ़ जाएंगे यात्री
होली मनाने के बाद दिल्ली-मुंबई लौटने वाले यात्रियों की संख्या बृहस्पतिवार से और बढ़ जाएगी। निजी बस चालक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दिन से ज्यादा संख्या में यात्री महानगरों के लिए निकलेंगे। अभी से ऑनलाइन बुकिंग ताबड़तोड़ हो रही है। यात्रियों के आने से पहले ही सीटें बुक हो जा रही हैं।
...
टोल प्लाजा पर 10 से 15 मिनट तक हो रहा ठहराव
मड़वानगर टोल प्लाजा पर निजी बसों का ठहराव 10 से 15 मिनट तक हो रहा है, ताकि कोई भी यात्री छूटने न पाए। यहां तक यात्री अपने घरों से निजी साधन से पहुंच रहे हैं। एक बस निकलने के बाद दूसरी बस आकर खड़ी हो जा रही है। इसके अलावा मुंबई रूट की बसें सेमरियावा, रुधौली, डुमरियागंज आदि जगहों से चल रही हैं।
...
यात्री बोले- किराया महंगा जरूर, पर सुविधा भी है
टोल प्लाजा पर बस का इंतजार कर रहे यात्री पवन कुमार ने बताया कि ट्रेनों में तत्काल में ही टिकट मिल पा रहा है। रोडवेज बसों में जिस हिसाब से किराया लिया जा रहा है उस हिसाब से सुविधा कुछ नहीं है। इसलिए सफर के लिए प्राइवेट बस ही अच्छा है। प्रतीक्षा ने बताया कि प्राइवेट बस में किराया महंगा भले है लेकिन सुविधा भी बहुत है।

...
कोट
दिल्ली रूट पर यात्रियों के निकलने की संभावना ज्यादा है। इसलिए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। यदि यात्रियों की भीड़ अधिक होगी तो और बसों को दिल्ली तक भेजा जाएगा।
-आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed