फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Don't go from here...this is a diversion

Basti News: इधर से मत जाइए...स्ट डायवर्जन है

Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Don't go from here...this is a diversion
संवाद न्यूज एजेंजी
विज्ञापन



बस्ती। शहर में इन दिनों दुर्गा पूजा का धूम है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रूट डायवर्जन कर पुलिस खुद मुस्तैद हो गई है। शाम होते ही रोडवेज, कंपनीबाग, फव्बारा तिराहा, दक्षिण दरवाजा, पांडेय बाजार, करूआ बाबा चौक पर बैरिकेडिंग कर पुलिस के जवान खड़े हो जा रहे हैं। यहां दो और चार पहिया वाहनों से आ रहे लोगों से पुलिस इधर से मत जाइए, रूट डायवर्जन है... का अनुरोध कर रही है।



वाहन सवार राहगीरों को मालवीय मार्ग, कचहरी मार्ग, स्टेशन रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जा रहा है। इसीलिए दुर्गा पंडाल की अधिकता वाले मार्गों पर वाहनों की संख्या न के बराबर है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी खुद वाहन चालकों से शहर में धीमी गति से गाड़ी चलाने की अपील कर रहे हैं। यह भी सचेत कर रहे हैं कि शराब पीकर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन




हालांकि, जगह-जगह बैरिकेडिंग के चलते शहरवासियों को घर तक आने-जाने में मुश्किलें भी झेलनी पड़ रही हैं। गांधीनगर क्षेत्र के महरीखांवा, तुरकहिया, मालीजोत, पिकौरा बख्श, पिकौरा दत्तूराय, बेलवाडाड़ी, ओरीजोत, पुरानी बस्ती आदि क्षेत्र के लोग अपने चारपहिया वाहनों से शाम ढलने के बाद नहीं निकल पा रहे हैं। मुख्य सड़क पर आते ही उन्हें रोक दिया जा रहा है। इसलिए लोगों ने अपने आने-जाने का शेड्यूल बदल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दूर खड़ी हो रही कार, पुलिस को देख यू-टर्न मार रहे बाइक चालक



समूचे शहर में देवी दरबार सजा हुआ है। ऐसे में वाहनों का आना-जाना लगभग प्रतिबंधित है। शाम ढलने के बाद केवल मालवीय मार्ग एवं रोडवेज से रेलवे स्टेशन मार्ग पर ही ऑटो, चार पहिया, दो पहिया वाहनों के चलने की अनुमति है। गांधीनगर मार्ग, पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंगल बाजार, पांडेय बाजार मार्ग और अस्पताल चौराहा से दक्षिण दरवाजा मार्ग पर जगह- जगह दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पैदल ही चलने की अनुमति है। इन क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों तक पहुंचने के लिए लोग चार पहिया वाहनों की पार्किंग डेढ़-दो किमी दूर कचहरी क्षेत्र, जीआईसी परिसर जैसे स्थलों पर कर रहे हैं। वहीं बाइक सवार लोग इधर-उधर की गलियों से होकर गांधीनगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र की मुख्य सड़क पर पहुंच रहे हैं। जहां पुलिस का पहरा है वहां बाइक सवार कट मारकर यू-टर्न हो ले रहे हैं। फिलहाल वाहन सवारों को आवाजाही में हो रही परेशानी आस्था के आगे पता नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed