फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Do not lose your senses in the excitement of New Year's celebration...otherwise the police will take notice.

Basti News: नए साल के जश्न के जोश में न खोएं होश...वरना खबर लेगी पुलिस

Tue, 31 Dec 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Do not lose your senses in the excitement of New Year's celebration...otherwise the police will take notice.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नए साल के जश्न की तैयारी के बीच पुलिस भी कमर कसकर तैयार है। सड़क पर नशे में कोई गाड़ी चलाता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मकसद है कि नशे में कोई किसी दूसरे को भी दुर्घटनाग्रस्त न कर दें।
जानकारी के मुताबिक, जिले के करीब सभी होटल व रेस्त्रां में नए साल के जश्न का आयोजन हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की भी तैयारी हो चुकी है। शहर के कटेश्वर पार्क, शहर से सटे संत रविदास वन विहार में नववर्ष के अवसर पर कोई विशेष कार्यक्रम नहीं होते। लोग अपने-अपने तरीके से नववर्ष का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि नशे में गाड़ी चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी। यदि कोई नशे में गाड़ी चलाता पाया जाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होटलों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस आदि के निकास बिंदुओं पर भी ब्रेथ एनालाइजर लगाए जाएंगे। नववर्ष समारोह के दौरान या फिर आते-जाते समय छेड़छाड़, लूट, चेन स्नेेचिंग आदि की घटनाओं पर नजर रखी जाएगी। अक्सर नए साल के स्वागत समारोहों में डीजे, आर्केस्ट्रा और फरमाइशी गानों और डांस को लेकर विवाद की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों, होटल, माल्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था की जाएगी। थाना प्रभारी के साथ ही राजपत्रित अधिकारी भी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर अपनी उपस्थिति बनाए रखें। एसपी ने बताया कि शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। सादी वर्दी में पुलिस वाले मौजूद होंगे, ताकि महिलाओं के साथ छेडखानी, छिनैती जैसी घटना ना होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed