फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm meeting for vaccination

‘टीकाकरण की निगरानी के लिए समितियों को करें सक्रिय’

Fri, 28 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
dm meeting for vaccination
‘टीकाकरण की निगरानी के लिए समितियों को करें सक्रिय’
विज्ञापन

- किशोरों के टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि किशोरों के कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए निगरानी समिति को सक्रिय करें। टीकाकरण के अभियान में अब सेकेंड डोज लगाने तथा उसकी फीडिंग कराने को प्राथमिकता दी जाए। डीएम जूम ऐप पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।

उनहोंने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित तथा गर्भवती महिलाएं इस टीके से वंचित हैं परंतु उनके स्वस्थ होते ही टीकाकरण कराया जाए। इसके अलावा फर्स्ट डोज से वंचित लोगों को भी चिह्नित करें तथा उन्हें टीका लगवाएं। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने निर्देश दिया कि विधानसभा निर्वाचन के मतदान पार्टी में तैनात होने वाले पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को सभी कार्यालयाध्यक्ष दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें। बताया कि आयोग के निर्देशानुसार ऐसे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के समय टीकाकरण लगवाने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य है। आयोग के निर्देशानुसार बूथ पर मतदान के दिन मतदान पार्टी के सभी सदस्यों के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखी जाएगी, फिर भी दोनों डोज टीका लगने के बाद वह और अधिक सुरक्षित हो जाएंगे। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि वैक्सीन की नियमित उपलब्धता को बनाए रखने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपयोग कर ली गई वैक्सीन को पोर्टल पर जानकारी दें। इस मौके पर डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, यूनिसेफ के आलोक राय, डब्ल्यूएचओ के डॉ. स्नेहल, सुधीर कुमार, यूएनडीपी के हरेंद्र, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed