{"_id":"61b233f8c5488861ae7ad991","slug":"dm-inspection-of-poling-both-basti-news-gkp419303594","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मतदान केंद्र बनाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मतदान केंद्र बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
डीएम ने राजकीय इण्टर कालेज के पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मतदान केंद्र बनाने की कवायद शुरू
- आठ मतदान केंद्रों पर 72 मतदेय स्थल किए गए निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को लेकर प्रशासन धीरे-धीरे चुनावी मोड में आ गया है। डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मतदान केंद्र बनाये जाने वाले विद्यालयों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र बनाये गए विद्यालय खैर इंटर कॉलेज में नौ, सक्सेरिया इंटर कॉलेज में 10, राजकीय इंटर कॉलेज में नौ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सात, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 11, श्रीकृष्ण गर्ल्स पांडेय इंटर कॉलेज में 10, श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 10 तथा महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छह मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। डीएम ने उसका सघनता से निरीक्षण किया।
डीएम ने मतदान के लिए प्रत्येक विद्यालय के मतदेय स्थलों पर रैंप निर्माण, स्वच्छ पेयजल, बिजली व्यवस्था, शौचालय, खिड़की/दरवाजों की मरम्मत को लेकर प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया। डीएम ने मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से बारी-बारी से नये मतदाता, मृतक नाम विलोपन तथा संशोधन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि बीएलओ देख लें कि महत्वपूर्ण लोग या सरकारी सेवक, जो अपने बूथ पर मतदान करते हैं वे किसी भी स्थिति में छूटे नहीं है। ऐसी स्थिति पाये जाने पर संबंधित एसडीएम को सूचित करें। डीएम ने मतदान केंद्र के आसपास लगे पोस्टरों को तत्काल हटाने का भी निर्देश दिया।
डीएम ने बीएलओ मंजुला, अर्चना शुक्ला, बिंदु सिंह, चंद्र प्रकाश राव, संध्या के अनुपस्थित पाये जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। वहीं मंडी सचिव के अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, एबीएसए नगर अशोक कुमार, चकबंदी अधिकारी अनिल सिंह बिसेन, ओएसडी बजरंगबली पांडेय आदि मौजूद रहे।