{"_id":"62f405eed46fe25e167856fa","slug":"dm-inaugurated-gayatri-mandir-basti-news-gkp4467460162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शिव गायत्री मंदिर का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शिव गायत्री मंदिर का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने शिव गायत्री मंदिर का किया लोकार्पण
पानकुईयां गांव में स्थापित किया गया है नया मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक अंर्तगत पानकुईयां गांव में बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में माधुरी-उदय फांउडेशन की ओर से नवनिर्मित पंचवटी शिव गायत्री मंदिर का लोकार्पण किया।
यहां आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एंव दीपयज्ञ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में जहां धर्म के प्रति आस्था बढे़गी वहीं गांव के लोग मंदिर परिसर का प्रयोग विवाह आदि कार्यों के लिए भी कर सकेंगे।
मंदिर निर्माण के प्रेरणाश्रोत गांव निवासी माधुरी सिंह व उदय प्रताप सिंह (सेवानिवृत बीडीओ) ने इसे पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने की बात कही। डीएम ने मंदिर के पास बने विद्यालय और मंदिर परिसर के पीछे के पोखरे को अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, प्रमुख यशकांत सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह, अरविंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, जय नरायन सिंह, आत्म प्रकाश सिंह, बंटू तिवारी, दुर्गा सिंह, ग्राम प्रधान धर्मराज आदि मौजूद रहे।