{"_id":"62434fbd775062315766cff4","slug":"dm-directions-for-mlc-election-basti-news-gkp4315308159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना से निष्पक्ष होकर मतदान कराएं कार्मिक: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना से निष्पक्ष होकर मतदान कराएं कार्मिक: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम भावना से निष्पक्ष होकर मतदान कराएं कार्मिक: डीएम
बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए विधान परिषद सदस्य निर्वाचन में मतदान के लिए तैनात कार्मिक टीम भावना से कार्य करें। पीठासीन अधिकारी पूरी टीम के प्रभारी होंगे तथा उनके निर्देश पर मतदान अधिकारियों को कार्य करना होगा।
यह निर्देश जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम प्रशिक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टी का कोई सदस्य मतदान के दौरान मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाएगा और न ही किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। दूसरा प्रशिक्षण पांच अप्रैल को सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। डीएम ने बताया कि एडीएम तथा एएसपी सुपर जोनल एवं सभी एसडीएम तथा सीओ जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके अलावा प्रत्येक मतदेय स्थल पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती रहेगी।
मतदान के लिए मतदाता को अपना फोटोयुक्त मतदाता कार्ड या बारह प्रकार के अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र में से कोई एक लाना अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में मतदान कराया जाएगा। मतदान केंद्र के अंदर केवल आयोग के प्राधिकृत अधिकारी-कर्मचारी एंव मतदाता ही प्रवेश पा सकेंगे। मतदान केंद्र के गेट पर जांच के लिए एक मतदाता सूची रखी जाएगी। 200 मीटर के भीतर कोई वाहन नहीं जाएगा। मतदान केंद्र के भीतर तैनात सभी कार्मिकों को वैध परिचय पत्र रखना होगा। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कार्य अर्द्धसैनिक बल की सुरक्षा में कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक मतदान पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान शुरू होने से आधा घंटे पूर्व मतपेटियां सील करने की कार्यवाही की जाएगी तथा खाली मतपेटियां वहां उपस्थित प्रत्याशी के एजेंट को दिखायी जाएगी, उनके हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।मतदान करने की प्रक्रिया बाहर चस्पा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए गये बैगनी रंग के स्केच पेन से वरीयता का मत अंकित करना होगा। किसी अन्य पेन से मत अंकित करने पर अवैध हो जाएगा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर तथा माइक्रो ऑब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विवेक ने मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि मतपत्र के पीछे पीठासीन अधिकारी मोहर एवं हस्ताक्षर करेंगे, लेकिन काउंटर फाइल पर केवल मोहर लगाएंगे। गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान के समय एक क्रम से मतपत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। मतदान में अमिट स्याही का प्रयोग नहीं होगा। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, जीके झा, गुलाब चंद्र भी मौजूद रहे।