{"_id":"6352c6f4c94bd16ce22ac0d8","slug":"dm-angry-over-negligence-of-medical-team-basti-news-gkp454869033","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल टीम की लापरवाही पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल टीम की लापरवाही पर डीएम खफा
विज्ञापन
मेडिकल टीम की लापरवाही पर डीएम खफा
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम की ओर से शिविर लगाकर लोगों का इलाज न करने पर असंतोष व्यक्त किया है। डीएम ने शनिवार व रविवार को मेडिकल टीम को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करने व समुचित इलाज की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दुबौलिया, कुदरहा, विक्रमजोत, बहादुरपुर के बाढ़ प्रभावित लगभग 25 गांवों के प्रधान, सचिव एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने मेडिकल टीम को निर्देश दिए कि विशेष रूप से बुखार के मरीजो की जांच की जाए। यदि आवश्यक हो तो उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर करें। आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर एवं कर्मी इन गांवों में काढ़ा एवं अन्य दवा वितरित कराएं।
डीपीआरओ को निर्देशित किया कि दीपावली से पहले सभी बाढ़ प्रभावित गांव में सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सफाई कराएं। शिल्ट हटवाएं, छिड़काव एंव फागिंग कराएं। डीएम ने अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को निर्देश दिए कि 100 से अधिक आबादी वाले टोले को संपर्क मार्ग से जोड़ने की योजना के अंतर्गत सर्वे कराकर कार्ययोजना शासन को भेजवाएं।
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने विक्रमजोत के संदलपुर, कल्याणपुर, खेमराजपुर, लखना, कुदरहा ब्लॉक के माझाकला, मिश्रौलिया, बेलाडी, महुआपार कला, गंगानगर, बहादुरपुर ब्लॉक के धोबहट एवं अन्य गांव तथा दुबौलिया के प्रभावित गांवों के प्रधानों से फीडबैंक प्राप्त किया। इस संबंध में उन्होेंने बीडीओ तथा सचिव को निर्देशित किया कि स्थलीय परीक्षण कर स्टीमेट तैयार कराएं।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र, ज्ञानप्रकाश, पीडब्ल्यूडी के एके सिंह, केशवलाल, सीबीओ डॉ. अश्वनी तिवारी, डॉ. सीएल कन्नौजिया, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, बीडीओ आदि मौजूद रहे।