फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   divaidar se takaraee baik, yuvak kee maut

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
divaidar se takaraee baik, yuvak kee maut
उत्पल श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : BASTI
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले थे उत्पल
बस्ती। बस्ती-बांसी मार्ग स्थित मुड़ियार तिराहे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी कवि रामकृष्ण लाल जगमग के 28 वर्षीय पुत्र उत्पल श्रीवास्तव के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार को उत्पल किसी दोस्त के घर गए थे। लौटते समय रुधौली थानाक्षेत्र के मुड़ियार तिराहे पर बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी रुधौली भिजवाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। रात में ही परिवार के लोग और शुभचिंतक रुधौली पहुंच गए। सोमवार को दिन में कुआनो नदी के मूड़घाट पर उसका दाह संस्कार कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद कवि जगमग के घर सदर विधायक दयाराम चौधरी समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन

कवि जगमग के पुत्र कीमौत पर जताया शोक
बस्ती। कवि एवं पत्रकार रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ के पुत्र उत्पल श्रीवास्तव की मार्ग दुर्घटना में हुई मृत्यु से पत्रकार एवं साहित्यकार शोक में हैं। पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, राजेंद्र नाथ तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed