{"_id":"66e09baaa38a6d79a30ee966","slug":"displeasure-over-sending-representative-to-irrigation-bandhus-meeting-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123571-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिंचाई बंधु की बैठक में प्रतिनिधि को भेजने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिंचाई बंधु की बैठक में प्रतिनिधि को भेजने पर नाराजगी
Wed, 11 Sep 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद सिंचाई बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगवार को आयोजित हुई। कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बैठक में स्वयं उपस्थित हों। विशेष परिस्थिति में ही प्रतिनिधि को भेजें। यह सुनिश्चित कर लें कि प्रतिनिध को विभागीय योजनाओं के संबंध में बैठक से संबंधित बिंदुओ की पूरी जानकारी हो।
मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के पहले कार्यवृत्त के अनुसार अनुपालन आख्या अमल में अवश्य लाएं। नहर खंड-3 गोंडा तथा खंड-4 अयोध्या से टेल फीडिंग में आ रही समस्या के दृष्टिगत शासन स्तर पर अगली बैठक के माध्यम से निर्णय लेकर पत्राचार करने के निर्देश दिए। किसानों के लिए नलकूप से की जानी वाली सिंचाई की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर एई नलकूप ने बताया कि 622 नलकूपों में से चार नलकूप यांत्रिक दोष तथा सात विद्युतदोष से बाधित हैं। इन्हें एक सप्ताह में ठीक करा लिया जाएगा।
वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक भानुप्रताप त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 1957 हेक्टेयर का लक्ष्य विभाग को प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष 124 हेक्टेयर का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। भूमि संरक्षण के प्राविधिक सहायक विपिन कुमार ने बताया कि 350 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 7800 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान देय है। बैठक में विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, सदर के मो. सलीम, राज नरायण त्रिपाठी, बलिकरन चौहान, डाॅ. रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।