फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Difficulty in getting OTP on the first day, even live location was not accepted

Basti News: पहले दिन ओटीपी मिलने में कठिनाई लाइव लोकेशन भी नहीं हुआ स्वीकार

Fri, 08 May 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting OTP on the first day, even live location was not accepted
बस्ती। ऑनलाइन स्वगणना के पहले दिन लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि स्वगणना पोर्टल पर प्रदेश और कैप्चा सबमिट करने के बाद नाम और मोबाइल नंबर डालना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद दो मिनट का समय ओटी भरने का मिल रहा है। लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी इस समयावधि में ओटीपी नहीं आ रही है। पहली परेशानी ओटीपी न मिलने की हो रही है। पिकौरा के संतोष ने बताया कि तीन बार के प्रयास के बाद ओटीपी मिला है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया में लाइव लोकेशन डालना था। यह पोर्टल पर सबमिट नहीं हो पा रहा है। बार- बार प्रयास के बाद भी एरर बता दिया। अब अगले दिन फिर से स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास करेंगे। इसी तरह रोडवेज के विकास पांडेय ने कहा कि नया पोर्टल होने के नाते अभी चलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी स्वगणना की प्रक्रिया नहीं पूरी की जा रही है। हम दूसरे चरण में अटक गए। ओटीपी नहीं आने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
डिजिटल जनगणना का हुआ शुभारंभ...डीएम और एसपी ने की स्वगणना : एसआईआर के बाद अब भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अभियान का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सफलतापूर्वक ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद इस अभियान से प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed