फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dhanteras today, the beginning of the five-day festival

धनतेरस आज,पंचदिवसीय त्योहार का आगाज

Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, the beginning of the five-day festival
धनतेरस की पूर्व संध्या पर गांधीनगर में लगी लोगो की भीड़। - फोटो : BASTI
धनतेरस आज, पंच दिवसीय त्योहार का आगाज
विज्ञापन

बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, टीमों को दी गई जिम्मेदारी
बस्ती। पंच दिवसीय महोत्सव का कार्तिक त्रयोदशी यानी मंगलवार से आगाज हो रहा है। पहले दिन धनतेरस को अपनी और परिवार, व्यापार की उन्नति के लिए पूजा-आराधना की तैयारी में लोग जुट गए हैं। दुकानदारों ने रुझान और पसंद को भांपते हुए ऑफर का पिटारा खोल रखा है। बाजार में सुरक्षा और सजगता के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि दीप पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विद्युत, फूड सेफ्टी, पुलिस आदि की विजिलेंस टीमों के अलावा संबंधित थाने, सर्किल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जरूरत के मुताबिक प्लान तैयार कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा। धनतेरस, दीपावली को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ दी है। दुर्गा पूजा से लेकर अब तक शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में फुट मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद बदलेगा शहर का रूट
धनतेरस को देखते हुए शहर का रूट डायवर्जन किया जाएगा। मंगलवार को कंपनीबाग और रोडवेज की तरफ से गांधीनगर की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को मालवीय रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। टेंपो और रिक्शा भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सीओ ट्रैफिक शक्ति सिंह का कहना है कि शहर के दक्षिण दरवाजा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में भीड़ के दबाव के अनुसार डायवर्जन प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण सुरक्षा के प्रति बढ़ा क्रेज
इस बार पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर शहर ही नहीं, गांव तक के युवाओं में खास क्रेज देखा जा रहा है। शहर के मार्केट में लोगों को लुभाने के लिए सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े आदि की दुकानों को आकर्षक झालरों और चमचमाते रोशनी के उपकरणों से सजाया गया है। शहर के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, कटरा आदि जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम और शॉपिंग माल्स में युवा पीढ़ी का सबसे ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, ज्वेलरी, होम अप्लायंसेज, वाहन, मोबाइल आदि की खरीदारी पर कुछ न कुछ ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं।

राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ
मेष-चांदी की कटोरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वर्ण आभूषण। वृष -कपड़े, कलश। मिथुन- सोने के आभूषण, स्टील के बर्तन। कर्क-चांदी के आभूषण या बर्तन, घरेलू सामान। सिंह-तांबे के बर्तन या कलश, लाल रंग के कपड़े। कन्या- सोने या चांदी के आभूषण या कलश। तुला- कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान। वृश्चिक- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण। धनु- सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन, मिट्टी के कलश। मकर- वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण। कुंभ- सौंदर्य के सामान, स्वर्ण, तांबे के बर्तन। मीन- सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
धनतेरस पर खरीदारी व पूजन का मुहूर्त
सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक।
रात में 10:30 बजे से 1:30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed