{"_id":"64af01ee7eb8851e66095884","slug":"devotee-going-to-gorakhpur-with-51-liters-of-water-from-haryana-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1213-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हरियाणा से 51 लीटर जल लेकर गोरखपुर जा रहा श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हरियाणा से 51 लीटर जल लेकर गोरखपुर जा रहा श्रद्धालु
Thu, 13 Jul 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से गोरखपुर जल लेकर जा रहा श्रद्धालु राजकुमार
हरियाणा से 51 लीटर जल लेकर गोरखपुर जा रहा श्रद्धालु
महराजगंज(बस्ती)। हरियाणा के भक्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र के लिए डेढ़ क्विंटल के रथ को कंधे पर रखकर 51 लीटर जल के साथ हरिद्वार से गोरखपुर की रथ यात्रा शुरू की है। बुधवार को वह कप्तानगंज पहुंचा। लोगों ने उसके जज्बे की सराहना की।
हरियाणा प्रदेश के निवासी राजकुमार मडिया भिवानी जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अपना गुरु मान लिया है। राजकुमार ने हरिद्वार से जल लेकर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर 15 तारीख तक पहुंचने का बीड़ा उठाया। लोगों का कहना है कि कंधे के सहारे हरिद्वार से गोरखनाथ मंदिर तक पहुंचना बड़े संकल्प को प्रमाणित करता है। राजकुमार का मानना है कि गुरु के मान-सम्मान में लिया गया यह संकल्प पूर्ण होगा। वह 15 तारीख को गोरक्षनाथ मंदिर में जल चढ़ाएंगे।