फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Development plans will gain momentum, roster fixed

Basti News: रफ्तार पकड़ेंगी विकास योजनाएं, रोस्टर तय

Wed, 17 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Development plans will gain momentum, roster fixed
बस्ती। सरकारी तंत्र के नगर निकाय चुनाव में व्यस्त होने से विकास कार्यों की थम चुकी रफ्तार अब गति पकड़ेगी। अब शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजनाओं पर तेजी से कार्य होगा। शासन की प्राथमिकता में शामिल परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासन चुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया था। पूरा सरकारी तंत्र चुनाव में व्यस्त था। खासकर जनपद के चौदह ब्लॉकों की 1185 ग्राम पंचायतों में पेयजल, कूड़ा प्रबंधन परियोजना और ग्राम पंचायतों के कायाकल्प की योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, मगर चुनाव के चलते महीने भर से इन पर कार्य नहीं हो सका है, जबकि अप्रैल में इन कार्यों को पूरा कराने लक्ष्य रखा गया था। मगर अब 15 जून तक सीडीओ ने सभी कार्य पूरा कराने का समय निर्धारित किया गया है। सीडीओ ने बताया कि गोशालाओं के लिए चारागाह, न्याय पंचायत स्तर पर किसान सम्मान निधि की त्रुटियों को दूर करना, चुनिंदा तालाबों का सुंदरीकरण आदि योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

--
मनोरमा नदी
मनोरमा नदी का पुनरोद्धार 15 जून तक पूरा करना है। निकाय चुनाव के चलते डीएम प्रियंका निरंजन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम ठप हो गया था अब इसमें तेजी लाने के लिए डीसी मनरेगा संजय शर्मा जुट गए हैं। जिले की 94 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत मनोरमा नदी की सफाई कराई जा रही। अब 50 फीसदी काम पूरा कर लेने का दावा किया गया है। फिलहाल इसे 15 जून तक हर हाल में पूरा करना है। डीएम हर हफ्ते इसकी मानीटरिंग करती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेयजल
हर घर नल का जल योजना के तहत प्रथम चरण में करीब 100 ग्राम पंचायतों में घर-घर पाइप लाइन बिछाकर शुद्ध पेयजल पहुंचाए जाना है। इसके तहत काफी कार्य हो चुका है, लेकिन चुनाव की वजह से प्रभावित हुए कार्य को अब जल्द पूरा कराए जाने लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना को मार्च 2024 तक पूरी की ली जानी है।
--
स्वच्छ भारत मिशन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए इंतजाम होने हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर कूड़ा संग्रह केंद्र भी बनने हैं, जहां सूखे, ठोस और तरल कचरे को अलग कर उन्हें उपयोगी बनाया जाना है। इसके गांवों में भी अनेक कार्य होने हैं, जिनको पूरा कराने की कवायद में जिला पंचायत राज विभाग अब जुट गया है।
--
कायाकल्प
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही 635 ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान चल रहा है। इसके लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया था। इस कार्य को मई माह माह ही पूरा कराए जाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत स्वच्छता से लेकर विकास अनेक कार्य इन ग्राम पंचायतों में होने हैं।

--
चुनाव के चलते विकास के कुछ कार्य लंबित हो गए हैं, लेकिन अब सभी कार्यों को निर्धारित समय पूरा करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। -प्रियंका निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed