{"_id":"5efb75fc8ebc3e4322364c2c","slug":"deputy-cm-laid-the-foundation-stone-for-five-bridges-online-basti-news-gkp356496457","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन रखी पांच पुलों की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन रखी पांच पुलों की आधारशिला
विज्ञापन
सर्किट हाउस में लोकापर्ण और शिलान्यास कार्यक्रम में मौजून माननीय
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन रखी पांच पुलों की आधारशिला
बस्ती। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से अमहट घाट स्थित नवनिर्मित पुल का ऑनलाइन लोकार्पण किया। साथ ही छह अन्य पुलों के निर्माण की आधारशिला रखी। सर्किट हाउस में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मनोरमा नदी पर पोखरा बाजार, सड़वलिया मार्ग पर करीब 1211.56 लाख रुपये की लागत से 79.88 मीटर पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसे मार्च-2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुल का निर्माण कराने के लिए विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल मुख्यमंत्री तक आवाज उठा चुके हैं। परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमहट घाट का पुल नाबार्ड योजना के तहत बनाया जाएगा। इसे बनाने में करीब 7.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 5.22 करोड़ रुपये से पुल के दोनों ओर अप्रोच मार्ग बनाया गया है। जिले के कुआनो नदी पर महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बनकटी, पिपरपाती मार्ग पर करीब 954.72 लाख रुपये की लागत से 106.88 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसे जून-2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में राप्ती नदी पर मारूखर्गकला के पास 1676.03 लाख रुपये की लागत से 150.03 मीटर पुल का निर्माण कराया जाना है। इसे मार्च-2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के राप्ती नदी पर डुमरियागंज-बांसी के औराताल गौराबाजार में 2283.18 लाख रुपये की लागत से 212.03 मीटर पुल का निर्माण कराया जाएगा, जिसे मार्च-2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में जमुआर नालाोनपुर बंधे से गजरहवा गांव के बीच 1252.77 लाख रुपये की लागत से 79.88 मीटर पुल का निर्माण मार्च-2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चैधरी, विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, राघवेंद्र सिंह, श्याम धनीराम, सतेंद्र सिंह भोलू, पवन कसौधन, अज्जू हिन्दुस्तानी, प्रमोद पांडेय, दिवाकर मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, परमेश्वर शुक्ला, मो. इद्रीश आदि मौजूद रहे।