फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration by celebrating a rest day in the sun

धूप में विश्राम दिवस मनाकर किया प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by celebrating a rest day in the sun
एलआईसी कार्यालय पर अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
धूप में विश्राम दिवस मनाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। अखिल भारतीय अभिकर्ता संघ ने शुक्रवार को अध्यक्ष राम विनय पांडेय के नेतृत्व में एलआईसी कार्यालय के सामने धूप में खड़े होकर एक दिवसीय अभिकर्ता विश्राम दिवस मनाया। अभिकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एलआईसी के मुख्य प्रबंधक केके सिंह को 27 मांगों का ज्ञापन दिया।
कड़ी धूम में मांगों के समर्थन में धरना दहे रहे अभिकर्ताओं ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो वे राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संघर्ष में तेजी लाने के लिए मजबूर होंगे। अध्यक्ष राम विनय ने कहा कि बीमा धारकों का बोनस बढ़ाने, ऋण व अन्य वित्तीय लेन-देन पर ब्याज दर कम किए जाने, प्रस्तुत दस्तावेजों के लिए पावती देने, सिटीजन चार्टर को प्रमुखता से प्रदर्शित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

साथ ही बीमा पालिसियों से जीएसटी हटाए जाने व 20 लाख तक ग्रेच्युटी बढ़ाने आदि की भी मांग की जा रही है। इस मौके पर संगठन महामंत्री राम कृपाल यादव, कोषाध्यक्ष राम चंद्र शुक्ल, उपाध्यक्ष राम बिहारी उपाध्याय, संरक्षक जीतेंद्र नाथ, राम नयन मिश्र, सतीश कुमार मिश्र, भोलानाथ ओझा व सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed