फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   demanded old pension

पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष तेज करेंगे 

Sun, 01 Apr 2018 11:26 PM IST
basti
basti Updated Sun, 01 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
demanded old pension
मशाल जूलूस निकालते अटेवा सदस्य। - फोटो : amar ujala
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की समीक्षा बैठक परिषद के कार्यालय पर रविवार को हुई। इसमें पुरानी पेंशन नीति की बहाली समेत अन्य मांगों पर चर्चा की गई।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने ब्लॉकों से आए पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार पर चर्चा की। कहा कि स्थानीय और प्रदेश स्तर पर शासन में लंबित मांगों तथा पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए संघर्ष को धार देना होगा। आर्य ने कहा सरकार की नई पेंशन व्यवस्था किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अटेवा के दीपक सिंह प्रेमी और तौआब अली ने कहा नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारी हितों पर कुठाराघात है। बैठक में महामंत्री सुग्रीव भारती, मनसा राम, घनश्याम शुक्ल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर फिरोज अहमद, राजकुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, अंगूर प्रसाद यादव, रामसिंह, जय प्रकाश, रामभवन गौतम, हनुमानसरन, रामसुभग, भरतराम, अजय कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मशाल जुलूस निकाल पुरानी पेंशन की मांग 
बस्ती। ऑल टीचर्स इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी राजकीय इंटर कॉलेज में एकत्र हुए। देर शाम काली पट्टी बांधकर मशाल जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर शीघ्र कोई कदम नहीं उठाती हैं तो आगामी 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के शिक्षक, कर्मचारी अपना हक मांगने के लिए जुटेंगे। इस मौके पर प्रमोद कुमार ओझा, वृजेश वर्मा, अनीस अहमद, विजयनाथ तिवारी, निलिमा गौतम, अशद जमाल, देवेंद्र तिवारी, अमरनाथ वर्मा, कमरखलील अंसारी, उदयशंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह, मस्तराम वर्मा, मार्कण्डेय सिंह, अनुरूद्ध त्रिपाठी, रामपूजन सिंह, संजय द्विवेदी, राम चन्द्र यादव, शिवपाल सिंह, पवन शुक्ल, अम्बिका पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed