{"_id":"6b04ae3203bdac0fd704d2a3","slug":"demand-to-set-sugarcane-price-at-rs-500-per-quintal-farmers-submit-a-memorandum-basti-news-c-207-1-bst1005-172517-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देते किसान स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
बस्ती। खेती की बढ़ती लागत और चीनी के बाजार भाव में तेजी का हवाला देते हुए किसानों ने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग उठाई है। गन्ना समिति के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, विक्रमजोत चेयरमैन इं. सिद्धांत सिंह और किसान नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने के साथ किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इं. सिद्धांत सिंह और अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, सिंचाई, मजदूरी और कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों के दाम बढ़ने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। ऐसे में करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य मिलने से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार को किसानों की लागत और मेहनत को ध्यान में रखते हुए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। कहा कि अन्य फसलों के मूल्य की घोषणा समय से हो जाती है, लेकिन अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। इससे किसानों में असमंजस और नाराजगी है। सरकार को जल्द मूल्य घोषित कर किसानों को राहत देनी चाहिए।
विनोद सिंह ने कहा कि बाजार में चीनी का भाव करीब 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहा है, जबकि गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार को गन्ने का मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति कुंतल के बीच निर्धारित करने पर विचार करना चाहिए। इससे किसानों को लागत निकालने के साथ उचित लाभ भी मिल सकेगा। किसान नेता अरविंद सिंह ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो किसान अपने हक के लिए आंदोलन करेंगे।