फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to restart transport service that had been stalled for four years

Basti News: चार साल से ठप परिवहन सेवा को दोबारा चलाने की मांग

Fri, 08 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand to restart transport service that had been stalled for four years
सल्टौआ। परिवहन विभाग की ओर से संचालित बस्ती शिवाघाट मार्ग पर बस सेवा चार साल पहले बंद कर दी गई। इसे दोबारा शुरू कराने की मांग लंबे समय से लोग कर रहे हैं। रामनगर ब्लॉक के तेनुआ असनहरा से परिवहन निगम की ओर से हाल में बस सेवा शुरू करने के बाद से लोगों में उम्मीद जगी है कि दोबारा शिवाघाट मार्ग की सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए स्थानीय नागरिक जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम की ओर से 1986 में बस्ती शिवाघाट मार्ग पर बस का संचालन शुरू किया गया। यह बस सेवा 30 साल से अधिक समय तक अनवरत संचालित की जाती रही। लेकिन 2019 में बस का संचालन बंद कर दिया गया। अब शिवाघाट से जिला मुख्यालय करीब 35 किमी तक जाने के लिए लोगों को प्राइवेट या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जो उन्हें खर्चीला व मंहगा पड़ता है।
विज्ञापन




ग्रामीण रुटों को सर्वे कराया गया है। जहां निगम की सेवाएं बंद है या नहीं चल रही हैं। वहां जल्द ही सेवाएं शुरू कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

-आयुष भटनागर, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed