{"_id":"6ac7fc90128c19e5010615ff","slug":"demand-to-ban-the-use-of-loudspeakers-for-selling-fruit-basti-news-c-207-1-bst1027-168859-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माइक लगाकर फल बेचने पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माइक लगाकर फल बेचने पर रोक की मांग
विज्ञापन
नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार के मुख्य चौराहे राजा मूर्ति के आसपास फल विक्रेताओं के माइक लगाकर फल बेचने से नगरवासी परेशान हैं। ध्वनि प्रदूषण से विद्यार्थियों, दुकानदारों और हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि रोजाना सुबह होते ही फल विक्रेता अपने ठेलों पर बड़े-बड़े लाउडस्पीकर बांधकर तेज आवाज में फल बेचना शुरू कर देते हैं और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहता है। राजा मूर्ति चौक के आसपास कई स्कूल, कोचिंग संस्थान और घनी बाजार होने के कारण पूरे दिन शोर होता है।
दुकानदारों का कहना है कि दिनभर माइक के शोर से ग्राहकों से बात करने में परेशानी होती है और सिरदर्द व मानसिक तनाव बढ़ गया है। स्थानीय बुजुर्गों और ह्रदय रोगियों के लिए यह शोर और भी अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। ये लोग खुलेआम नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद