फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for exemption from TET requirement, memorandum sent to CM

Basti News: टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति की मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

Sun, 02 Nov 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for exemption from TET requirement, memorandum sent to CM
कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापान सौंपते ​उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पद
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों, संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति, टेट अनिवार्यता से मुक्ति की मांग पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग की कि समस्याओं का तत्काल प्रभावी निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

शिक्षक शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि प्रदेशीय और जनपदीय शिक्षा विभाग के अधिकारी वेतन रोकने की धमकी देकर छात्रों की आनलाइन उपस्थिति शासन को गुमराह करके कराना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकार पहल करें और आनलाइन छात्रों की उपस्थिति का अकारण दबाव न बनाया जाए। निर्णय लिया गया कि जनपद के शिक्षक छात्रों की आनलाइन उपस्थिति नहीं लेंगे। चेतावनी दी कि यदि छात्रों की आनलाइन उपस्थिति को लेकर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई तो संघ निर्णायक आंदोलन को बाध्य होगा। मुख्यमंत्री के साथ ही शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, महानिदेशक स्कूल शिक्षा आदि को भेजे ज्ञापन में चयन वेतन मान और प्रोन्नत वेतनमान जारी कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed