फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deepawali: City lit up, every house decorated with flowers

दीप पर्व : रोशनी से दमका शहर, फूलों से सजा हर घर

Mon, 20 Oct 2025 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Deepawali: City lit up, every house decorated with flowers
कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद
बस्ती। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दीपावली सोमवार को पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भोर से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। दिनभर सफाई, साज-सज्जा और पूजन की तैयारी में लोग व्यस्त रहे। जैसे ही सूरज ढला, पूरा जनपद दीपों की सुनहरी रोशनी से नहा उठा। गलियां, बाजार, मंदिर और प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से जगमगा उठे।
विज्ञापन

शाम ढलते ही शहर के मोहल्लों, कालोनियों और गांवों में दीपों की कतारें सजीं। लोगों ने अपने घरों की छतों, चौखटों और आंगनों में घी और तेल के दीपक जलाए। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह रहा। रंगीन फुलझड़ियों, अनार और चकरी की रोशनी से आसमान देर रात तक चमकता रहा।
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ उत्सव : दीपावली के दिन भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। दिनभर साफ-सफाई के बाद शाम को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर पूजन में शामिल हुए। पूजन के बाद दीप सजाने का क्रम देर रात तक चलता रहा। घरों के द्वारों और छज्जों पर रखे दीपक जब एक साथ जल उठे, तो हर दिशा में रौशनी की अद्भुत छटा बिखर गई। शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी विशेष सजावट की गई थी। व्यापारियों ने पूजा के बाद समृद्धि की देवी से वर्षभर अच्छी बिक्री और ग्राहकों के रुझान की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन रहा सतर्क : त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। शहर और प्रमुख बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी। थाना कोतवाली, वाल्टरगंज, छावनी और लालगंज क्षेत्रों में टीमों ने गश्त की। डीजे, पटाखे और भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों ने निगरानी रखी। दीपावली शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

कंपनीबाग के पास लगा फूलों का बाजार- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed