{"_id":"6227a35048863e19243f09be","slug":"debate-on-latest-political-senario-basti-news-gkp429338066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना से पहले सियासी नफा-नुकसान पर हो रही बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना से पहले सियासी नफा-नुकसान पर हो रही बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना से पहले सियासी नफा-नुकसान पर हो रही बहस
बस्ती। मतगणना से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच परिणाम के अनुसार नफा-नुकसान पर बहस तेज हो गई है। इसके केंद्र में एक्जिट पोल के नतीजे हैं, जिसे लेकर हर कोई नतीजा अपने पक्ष में आने का दावा करने से नहीं चूक रहा है।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अब एक दिन का वक्त रह गया है। शहर की सड़कों से इतर गांव के पगडंडियों पर सियासी हवा का रुख क्या रहा, इसका पता बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पता चल जाएगा। गांवों से लेकर शहर में तमाम जगहों पर इसे लेकर बहस जारी है। वहीं, प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ नतीजों के रुझान को लेकर चर्चा कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नामांकन से लेकर मतदान तक उनके चुनाव प्रचार का क्या असर लोगों पर रहा।
इसमें बूथ एजेंटों और गांव-ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की भी राय जानी जा रही है। वहीं, राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष जीत को लेकर दावे करने से नहीं चूक रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि 2017 की ही तरह इस बार भी नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सपा को बहुमत मिलेगा और सभी पांच सीटों पर विजय होगी। वहीं, बसपा के जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने कहा कि नतीजे बसपा के पक्ष में आएंगे, सभी एक्जिट पोल गलत साबित होंगे। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने भी कहा कि कांग्रेस कई सीटों पर जीत दर्ज करेगी।