फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of young man

इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत

Wed, 10 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of young man
दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडिहा गांव के दिलीप की मौत होने पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : BASTI
इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत
विज्ञापन

कलवारी(कुशीनगर)। दुबौलिया थानाक्षेत्र के डेईडिहा गांव में पास मंगलवार की शाम को ट्रक की चपेट से घायल बाइक सवार युवक की मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय अयोध्या के पास मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक मेडिकल कॉलेज में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कलवारी थानाक्षेत्र के लखनपुर निवासी अजय (19) व दिलीप (18) बाइक से रिश्तेदारी में आई एक शिक्षिका को जेडी कन्या इंटर कॉलेज बभनपुरा से लाने जा रहे थे। दोनों देईडीहा के पास पंहुचे ही थे कि ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। घायलों को लखनऊ ले जाते समय अयोध्या के पास पहुंचने पर दिलीप की मौत हो गई। घायल अजय को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दिलीप की मौत से बुझ गया घर का चिराग
कलवारी थाने के लखनपुर निवासी दिलीप की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। दिलीप कक्षा 12 में इंद्रवास सिंह शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मरवटिया का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दिलीप के पिता जगदीश की मौत मुंबई में एक सड़क दुघर्टना में पहले हो चुकी है। मृतक के बाबा राम बहोर मजदूरी करके परिवार में लक्ष्मी 12 वर्ष, शिवांशी 6 वर्ष की भरण-पोषण कर रहे है। बाबा राम बहोर को उम्मीद थी कि दिलीप जवान होकर बुढ़ापे की लाठी बनेगा, लेकिन मंगलवार की दिलीप ने हमेशा के लिए बाबा का साथ छोड़ दिया। जबकि मृतक की मां कलावती मुंबई में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed