{"_id":"655a5a9354dd577e6f092cfb","slug":"death-of-driver-and-attendant-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7230-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक में पीछे से जा टकराई पिकअप, चालक व खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक में पीछे से जा टकराई पिकअप, चालक व खलासी की मौत
Mon, 20 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
- फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के गड़हा गौतम के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडहा गौतम गांव के पास रविवार भोर में करीब पां बजे गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जा रही पिकअप आगे चल रहे ट्रक में अनियंत्रित होकर घुस गई। पिकअप के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने जेसीबी बुलाकर ट्रक व पिकअप को अलग कराया और घायलों को एंबुलेंस से कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान चालक की जिला अस्पताल में और खलासी की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
घायलों की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान अयोध्या जनपद के मोती नगर थाना क्षेत्र के अरवावा गांव निवासी नूर आलम 28 पुत्र मोहम्मद अकरम तथा वहीं के मोहम्मद जैसिम 26 पुत्र मोहम्मद गुल्लन के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि पिकअप चालक को झपकी आ गई होगी। जिससे अनियंत्रित पिकअप पीछे से ट्रक में जा घुसी और चालक व खलासी दोनों को गंभीर चोटे आई। पिकअप और ट्रक दोनों पुलिस के कब्जे में है।