फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead boy found of young boy

Basti News: पंखे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 09 Dec 2022 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
dead boy found of young boy
पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

- वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भादी खुर्द गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द गांव में शुक्रवार की सुबह युवक का शव पंखे से लटका पाया गया। 75 वर्षीय दादी की उस पर नजर पड़ी तो चिल्लाने लगी। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
भादी खुर्द निवासी हिमांशु मिश्रा उर्फ तुषार (20) पुत्र धर्मेंद्र मिश्र ने इंटर करने के बाद इस वर्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ट्रेड से सिद्धार्थनगर बांसी से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई पूरी की थी। उनकी मां नीलम देवी आंगनबाड़ी कर्मचारी हैं। पिता धर्मेंद्र ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। अयोध्या से उनकी दवा चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह चाय नाश्ता करके वह अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटा बीतने के बाद दादी ने उसे पुकारा तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कमरे में पहुंची तो देखा कि तुषार छत के पंखे में शाल के सहारे लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed