फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of youth found hanging on tree at Basti

Basti News: जामुन के पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका

Fri, 09 Jun 2023 11:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 11:17 AM IST
सार

 30 वर्षीय युवक का जामुन के पेड़ से रस्सी में लटकता शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree at Basti
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू गांव के बाहर स्थित बाग में एक 30 वर्षीय युवक का जामुन के पेड़ से रस्सी में लटकता शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू निवासी जय गोविंद चौरसिया (30) पुत्र भगवान दीन चौरसिया बृहस्पतिवार की शाम सात बजे घर आया। उसने अपनी बहन प्रमिला से कहा कि खाना बना दो, थोड़ी देर बाद आ रहा हूं। लेकिन काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


थक हार कर परिजन सो गए। शुक्रवार की भोर में कुछ लोग गांव के बाहर स्थित बाग की तरफ घूमने गए थे। उनकी नजर बाग में जामुन के पेड़ से लटकती लाश पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना गांववालों को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भगवान दीन ने शव की शिनाख्त अपने बेटे जय गोविंद के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में हादसा: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल


सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद व फुटहिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है।

मृतक जय गोविंद की शादी आठ वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी चांदनी के साथ हुई थी। जिनसे दो बेटी हैं, बड़ी बेटी गोलू (6) व तृष्णा (तीन) है। मृतक का छोटा भाई राजेंद्र पिछले कई कई वर्षों से परि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed